चुनाव मे खराब प्रदर्शन पर बसपाइयों की लड़ाई सोशल मीडिया आई

बरेली। 2022 विधानसभा चुनाव मे खराब प्रदर्शन के बाद बसपाइयों के बीच शुरू हुई खीचतान अब सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। बड़े नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने पर चार छोटे पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर करने का मामला तूल पकड़ गया है। नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने अब सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के नेताओं की घेराबंदी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़े नेताओं पर उम्मीदवारों से उगाही के आरोप लगाए है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष पर गंभीर टिप्पणी भी की है। कांशीराम के जन्मदिवस समारोह में 15 मार्च को मुख्य जोन कोओर्डिनेटर राजकुमार गौतम को नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से भगा दिया था। राजकुमार गौतम पर चुनाव मे प्रचार न करने के आरोप भी लगाए थे। जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर पार्टी के चार छोटे पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर हुई कार्रवाई से खफा पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ें पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए जवाब देना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष से लेकर मुख्य जोन कोआर्डिनेटर और मुख्य सेक्टर प्रभारियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता नेताओं को देख लेने की धमकी तक दे रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *