होली मिलन समारोह में पहुंचे सांसद-विधायक, दी होली की शुभकामनाएं

बरेली। शहर मे होली के अवसर पर जीआरएम स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शामिल जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह मे राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पंडाल लगाकर एक-दूसरे को गले मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। होली मिलन समारोह के मुख्य आकर्षण पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे। संतोष गंगवार हर विपक्षी के स्टाल पर गए और सभी को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह कांग्रेस के स्टाल पर गए। कांग्रेस के स्टाल पर अजय शुक्ला के साथ चौधरी असलम से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बड़ा बसपा के स्टॉल पर गए और वहां बसपा के नेताओं को होली की शुभकामनाएं दी। कोरोना के चलते पिछले दो सालों से गुलाबराय इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित नही हो सका था लेकिन इस बार कार्यक्रम भव्य तरह से आयोजित हुआ। अधिकतर राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए। वही शहर के पत्रकार भी इस कार्यक्रम के हिस्सा बने। इस दौरान बरेली के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, डीसी वर्मा, मेयर उमेश गौतम व पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, गुलशन आनंद, सपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह ऐरन, कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, चौधरी असलम आदि मौजूद रहे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *