300 बेड अस्पताल परिसर में बदहाली, परिसर में झाड़ियां, सफाई नदारद

बरेली। 300 बेड अस्पताल में पैथलाजी का एयर कंडीशन कई दिनों से खराब पड़ा है। पंखे की हवा में यहां मशीनें चल रही हैं। गर्मी-उमस में रक्त नमूनों के खराब होने के साथ ही मशीनों की कार्यक्षमता भी प्रभावित होने का खतरा है। अस्पताल में प्रथम तल की फाल्स सीलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। मंगलवार को भी फिजिशियन और एआरवी क्लीनिक में खासी भीड़ रही। लेकिन अस्पताल में कई विभाग की व्यवस्था बदहाल हो गई है। पैथलाजी में थायराइड एनालाइजर, सीबीसी जांच की मशीन है। इन उपकरणों को मानक के अनुरूप तापमान पर ही चलाया जाता है। लेकिन पैथलाजी में लगा एसी कई दिनों से खराब पड़ा है। ऐसे में पंखे की हवा में ही मशीनों का संचालन हो रहा है। परिसर में झाड़ियां, सफाई नदारद: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है लेकिन 300 बेड अस्पताल में ही सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। परिसर में झाड़ियां उगी हैं। ओपीडी के सामने झाड़ियों की कटाई तो हो गई लेकिन कूड़ा वहीं पड़ा है। इतना ही नहीं, इमरजेंसी के आसपास कई फुट ऊंची झाड़ियां उग आई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *