30 रोजा पूरा होने के बाद धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व

आजमगढ़- आजमगढ़ में 30 रोजा पूरा होने के बाद ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जनपद में 540 ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवईयों का लुफ्त उठाया। वहीं शहर के बदरका ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज़ अता की। बच्चों में विशेष ख़ुशी थी। यहाँ पर डीएम, एसपी व तमाम जनप्रतिनिधि हिन्दू-मुस्लिम सभी मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे। सभी ने भाई चारे का प्रतीक बताया। मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हो गई। रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान ने अलविदा कहते हुए नई रोशनी और नई उमंग से हर आमो-खास को सराबोर कर दिया। आजमगढ़ में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार की जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी। मंगलवार को तीस रोजा पूरा होने के बाद आज बुधवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मस्जिद दलाल घाट, मस्जिद जमातूर्य रसाद, जामा मस्जिद, ईदगाह बदरका, मस्जिद हरबंशपुर में ईद की नमाज अता की। सभी ने सलामती, अमनो अमान के लिए अल्लाह ताला से दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवईयों का लुत्फ उठाया। ईद के मुबारक मौके पर लोगों ने कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है और इसे हिंदू और मुसलमान सभी लोग मिल जुल कर बनाते हैं।

Report Rakesh Verma , UP Azamgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।