27 अप्रैल को आयोजित श्रीचित्रगुप्त प्रकटोत्सव में भजन संध्या कार्यक्रम रहेगा मुख्य आकर्षण

भगवान श्रीचित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला बरेली की मासिक बैठक बदायूँ रोड अनुपम नगर स्थित मुख्य कार्यालय पर संपन्न हुई। संस्था की इस मासिक बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की एवं अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने पूर्व में संगठन द्वारा किये गये कार्यो का पूर्ण विवरण भी प्रस्तुत किया। ततपश्चात संस्था के सभी सदस्यों ने भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा, जो कि सर्वसहमति से 27 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया। संस्था के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बरेली जिला महासचिव आशीष जौहरी ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को कायस्थ समाज के अराध्य भगवान श्रीचित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या कार्यक्रम रहेगा। मासिक बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही समाज से होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट अवश्य देने की अपील की गई। मासिक बैठक में कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, विजय बब्बल, दीपक सहाय, महिला जिलाध्यक्ष मीरा मोहन, जिला युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, युवा कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अतुल सक्सेना, प्रेम कुमार सक्सेना, चंद्र प्रकाश सक्सेना, मनोहर लाल जौहरी, ए के जौहरी, रजनी सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना आदि उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बरेली से आशीष जौहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *