26 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रीहरि मंदिर में होगी रामकथा

बरेली। गरीब बच्चों की शिक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित खुशहाली फाउण्डेशन के बैनर तले 26 मार्च से 02 अप्रैल तक श्री हरि मंदिर, माडल टाउन मे रामकथा का आयोजन किया जायेगा। कथा व्यास विजय कौशल महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भाव विभोर करेगें। खुशहाली फाउण्डेशन के संस्थापक समीर मोहन ने बताया कि इस आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। श्री रामकथा को सुव्यवस्थित रखने के लिए श्री रामकथा आयोजन समिति का गठनकर प्रभु के काज मे सक्रिय एवं समर्पित लोगो को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस पुण्यदायी कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गढ़िया लोहार उपेक्षित एवं वंचित बच्चों के समग्र विकास के लिए किया जा रहा है। इस कथा के लिए लोगो द्वारा दी गयी सहयोग राशि से संस्था के निर्माणाधीन रामालय परिसर के निर्माण को गति मिल सकेगी। समिति के अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल ने बताया कि कथा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। डॉक्टर विनोद पागरानी ने बताया कि सायंकाल 4 बजे से 7 बजकर 30 मिनट कथा का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर समिति के संयोजक डा. बृजेश यादव, अमित अग्रवाल, संजीव चांदना आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *