24 वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चौधरी मांगेराम वर्मा ने ली शपथ

सहारनपुर- सहारनपुर जनमंच सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा को जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने 24 वें अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। बाद में पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मुख्य रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी,जिला प्रभारी सतपाल पाल, भाजपा विधायक बृजेश सिंह, कीरत सिंह, देवेंद्र निम, देहरादून भाजपा विधायक पूर्व मन्त्री खजानदास , महानगर मेयर संजीव वालिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सेवा भारती के जिला सँयोजक सुनील कुमार,ए एम ए डा सुमन लता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माजिद अली, मुकेश चौधरी, नागल ब्लाक प्रमुख पति रविन्द्र चौधरी , पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र कश्यप सहित भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे. मंच संचालन पत्रकार डा वीरेंद्र आजम ने किया।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *