बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फतेहगंज पश्चिमी मे स्थित हरी लाल बाग ग्राउंड में आयोजित होगा। गायत्री चेतना केंद्र बरेली के ट्रस्टी एलके गुप्ता, मुख्य व्यवस्थापक डीडी मिश्रा आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अवध बिहारी पांडे व जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समितियों का गठन किया है। जिसमें यज्ञशाला प्रभारी, कलश यात्रा प्रभारी, टोली आवास व्यवस्था यज्ञ पूजन सामग्री प्रचार-प्रसार समिति, दीपयज्ञ प्रभारी एवं मंच प्रभारी आदि सम्मिलित है। बैठक मे दीपक गोयल एवं संदीप गुप्ता के जन्मदिवस पर उनका जन्म दिवस गायत्री परिवार के अनुरूप मनाया गया। सभी ने पुष्प वर्षा कर दीर्घायु चिरंजीवी होने की शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार की समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा, प्रेम कांति गंगवार ने भी बहनों की टीम की सराहना की। बहनों ने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल एवं संस्कृति मंडल की गठन की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। कार्यक्रम मे ब्लॉक समन्वयक प्रेमपाल गंगवार, संरक्षक लीलाधर शर्मा, केपी सिंह, संतराम चौहान, नंदकिशोर वर्मा, रमन कुमार जायसवाल, अजय सक्सेना, कपिल यादव, मुदित प्रताप सिंह ने भी सक्रिय सहयोग किया। संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, धीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, जगदीश प्रसाद शर्मा ने गोष्टी को सफलतम रूप से संपन्न कराने मे सक्रिय सहयोग किया। अंत मे गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से अपेक्षा की 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता घर-घर पर्चा-बैनर वितरित कर संपर्क कर उन्हें यज्ञ मे आने का न्योता देना शुरू कर दे।।
बरेली से कपिल यादव