Breaking News

22 जोड़ी कन्याओं के विवाह यज्ञ के साथ सम्पन्न हुई राष्ट्र रक्षा ज्ञान महायज्ञ

पटना/बिहार- महुआ प्रखंड क्षेत्र के महाराणा प्रताप खेल मैदान सिंघाड़ा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्र रक्षा ज्ञान महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का समापन 22 जोड़ी कन्याओं का विवाह संस्कार समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। यह विवाह दहेज मुक्त एवं उपहार युक्त सनातन वैदिक धर्म के रिति रिवाज के अनुसार गायत्री परिवार के आचार्यों के संरक्षण में कराया गया। इस विवाह समारोह राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक स्थल लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान तिरहुत स्नातक क्षेत्र के बिधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन जहाँ भी होता है वहाँ साक्षात् देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे नवदंपतियों के जीवन में सुख – शांति बनी रहती है मै इनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना करता हूँ। इस अवसर पर धर्म जागरण के विनोद यादव, भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, रालोसपा नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, सोहन सिंह, अभय कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, रंजय सिंह, चन्दन कुमार,रालोसपा के सुधीर कुमार मालाकार, छात्र लोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, युवा समाजसेवी अभिषेक सिंगर, मंटू सिंह, चन्देश्वर राय, चन्देश्वर सिंह, एस एस बी के कमांडेंट ऋतुराज कुमार, वीरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, नयन कुमार सिंह, जिगर सिंह आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *