21 हज़ार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

जयपुर/राजस्थान। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वलजीभाई झाला ने मुख्य सचिव, डीजीपी व अन्य अधिकारियों के साथ शासन सचिवालय में हुई बैठक में प्रदेश में 21 हज़ार से अधिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती जारी करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान देश में पहला राज्य है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक काम किया है।

दिनेश लूणिया, राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।