2022 मे एकजुट होकर बनाएंगे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार- नेहा यादव

बरेली। समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेहा यादव को बरेली का मतदाता पुनरीक्षण अभियान का प्रभारी बनाया गया है। गुरुवार को सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बरेली संगठन मे वोट बढ़ाये जाने की भी समीक्षा की। बैठक में जिला व महानगर संगठन के अलावा सभी विधानसभा अध्यक्ष, सभी फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष से वोट बढ़ाए जाने के अभियान को लेकर जानकारी ली। सुश्री नेहा यादव ने कहा कि वोट बढ़ाए जाने का अभियान पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण है। वोट बनवाते वक्त यह भी ध्यान रखा जाए कि पार्टी के समर्थन व पार्टी के वोटरों के वोट कटवाए तो नही जा रहे है। आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठे वादे कर जनता को ठग रही है। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनाव में एक बार फिर सभी को एकजुट होकर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करे और पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के संबंध मे लोगों को जागरूक करे। लोगों को बताए कि कैसे भाजपा व बसपा सरकारें आम जनता के साथ छलावा करती आ रही है। इस मौके पर शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला, तारिक लिटिल, चौधरी विजेंद्र, विशाल सागर, तनवीर उल इस्लाम, नूतन शर्मा, जय प्रकाश भास्कर, दीप्ति पांडेय, संजीव यादव, डॉ अनीस बेग, मो कलीमुदीन, भुवनेश यादव, अहमद खान टीटू, लकी शाह, मेवाती वसीम, अमर काले, मुकेश यादव, अजय पटेल, असलम खान, सनी मिर्जा, मनोहर यादव, अनुज आनन्द, सुरेंद्र भाटिया, कुलदीप यादव, आसिफ खान, मान सिंह यादव, विशाल कश्यप, रविकांत यादव, फरहान अली, सुनील यादव, सुरेश गंगवार, जावेद वारसी आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।