19-20 सितंबर को फैशन, ज्वेलरी, फूड और मनोरंजन का होगा संगम

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की ओर से 19 और 20 सितंबर को डेंटल कॉलेज रोड स्थित सुमाया ग्रीन में ‘अतरंगी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन’ का आयोजन होगा। दो दिवसीय प्रदर्शनी में करीब दो हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में डिजाइनर कलेक्शन, फेस्टिव वियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, फूड कॉर्नर, लाइव म्यूजिक, मेहंदी-चूड़ी स्टॉल और बच्चों के लिए किड्स जोन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अध्यक्ष रेनुप्रिया महाजन ने बताया कि उद्घाटन 19 सितंबर को महापौर डॉ. उमेश गौतम करेंगे। सचिव नीलू मेविरत्ता ने बताया कि आगंतुकों के लिए खरीदारी के साथ मनोरंजन और बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रेस वार्ता में राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शाजहाँ बेगम, कुलजीत बासु, क्षमा जैन, रिचा टंडन, डॉ. सोनल, भावना वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *