फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे मंगलवार को 16 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत मे मिला। उसके गला मफलर कसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी आजाद का शव मंगलवार की सुबह नौ बजे कलीनगला गांव के नजदीक गन्ने के खेत मे मिला। मफलर से उसका गला घोटा गया था। किशोर के चेहरे एवं गले पर चोट के निशान भी थे। पुलिस, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी की लड़की दो माह पूर्व गांव के ही युवक के साथ चली गई थी। तभी से आरोपी रंजिश मानने लगे थे। आरोपियों का शक था कि आजाद लड़की व लड़के की बातचीत कराता था।।
बरेली से कपिल यादव