किच्छा, बरेली। जनपद उधमसिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी बंडिया निवासी 16 वर्षीय किशोर आदित्य गंगवार उर्फ राम पुत्र सर्वेश कुमार 31 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे घर से बिना बताए कही चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजन परेशान है। परिजनों के मुताबिक आदित्य की उम्र करीब 16 वर्ष और कद लगभग पांच फीट है। वह घटना के समय नीली टी-शर्ट, चॉकलेटी रंग की पैंट और नीले रंग के जूते पहने हुए था। परिजनों ने उसकी संभावित जगहों पर तलाश करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके पिता सर्वेश कुमार को मोबाइल नंबर 9897077752 या 9837319361 पर सूचना दें। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर किशोर को घर वापस लाने का प्रयास करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
