12 वर्षीय बच्ची का गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव, धड़ से अलग मिला सिर व हाथ

बरेली। शीशगढ़ इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल के बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के इस हमले में बच्चे की जान चली गई। घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर कुछ सामान लेने गई थी। सोमवार की पूरी रात चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार की सुबह उपासना की गन्ने के खेत में शव मिला। शव से कुछ दूरी पर उसका सिर मिला। मासूम का एक हाथ बाजू से, दूसरा आधा हाथ और उसके सीने का पूरा हिस्सा तेंदुआ खा गया था। मंगलवार की सुबह शव मिलने के बाद से ही उपासना के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को शीशगढ़ के गांव बुझिया गांव के किसान बबलू की 12 वर्षीय बेटी उपासना घर के बाहर दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गई थी। इसी बीच सुनसान रास्ते में अचानक तेंदुआ झपट्टा मारकर बच्ची को उठा ले गया था। लोगों ने तेंदुआ को देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद लोग बच्ची को बचाने के लिए लाठी डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े थे लेकिन अंधेरा होने के कारण तेंदुआ बच्ची को लेकर ओझल हो गया। पुलिस प्रशासन व वन अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पूरी रात बच्ची को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। मगर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया और न ही बच्ची का कुछ पता चला। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बच्ची का शव उसके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बलकार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पास में ही उसका सिर पड़ा हुआ था। बच्ची का एक हाथ बाजू से और दूसरा हाथ पूरा तेंदुआ खा गया था। इसके साथ ही उसके सीने का भी पूरा हिस्सा तेंदुआ खा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेंदुए से खुद घबराया हुआ था वन विभाग
उपासना को तलाशने के लिए पूरी रात सर्च अभियान चलाया गया लेकिन तेंदुए से खुद घबराई हुई वन विभाग की टीम एक बार भी गन्ने के खेत में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। यही वजह है कि तेंदुए ने उपासना के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बच्ची का शिकार कर निकल गया।
ग्रामीणों में व्याप्त है रोष, बच्चों को घरों में किया कैद
घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई दिन पहले ही गांव में तेंदुआ होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद भी वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया। वन विभाग की इसी लापरवाही की वजह से तेंदुए ने गांव की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों ने अपने अपने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है। आसपास के गांव वालों ने भी अपने अपने बच्चों को घरों में बंद कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।