102 एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के गांव विक्रमपुर निवासी प्रसूता ने बुधवार की देर रात को अस्पताल ले जाते समय चलती एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मीना को प्रसव पीड़ा हुई। धीरे-धीरे पीड़ा तेज होने लगी, जिसके बाद पति धर्मवीर ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। करीब 15 मिनट के भीतर ही एंबुलेंस घर पहुंची। स्वजन मीना को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाही ले जाने लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से ही प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने लगी। तब एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ज्ञान प्रकाश और पायलट गौरव कुमार ने रास्ते मे ही एंबुलेंस को रोक लिया। सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के स्वजन के साथ एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। मीना देवी ने एक सुंदर सी बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र शाही मे भर्ती कराया। जहां नवजात व प्रसूता दोनों स्वस्थ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *