बरेली। कोरोना काल मे प्रदेश मे कई पत्रकार कोरोना संक्रमित होकर असमय ही इस दुनिया से चल बसे। ऐसे ही बरेली के एक पत्रकार प्रशांत सुमन की गुरुवार की पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर भारतीय पत्रकारिता संस्थान और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कहरवान स्थित कार्यालय पर किया गया। हिंदी दैनिक दिव्य प्रकाश के संपादक प्रशांत सुमन की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि प्रशांत एक अच्छे और श्रेष्ठ पत्रकार के अलावा एक अच्छे इंसान भी थे। पिछले साल आई कोरोना की लहर मे मात्र 51वर्ष की आयु मे उनका निधन हो गया था। कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि वह अपनी क्षमता से ज्यादा काम करते थे। अपनी अल्पायु मे उन्होंने अखबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने उनको अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ कई प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि 2014 मे भारतीय पत्रकारिता संस्थान ने उन्हें श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिये सम्मानित भी किया था। श्री सिन्हा ने घोषणा की कि हर वर्ष 30 मई पत्रकारिता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे प्रशांत सुमन की स्मृति में एक युवा पत्रकार को सम्मानित भी किया जाएगा। दिलीप गुप्ता और रमेश रंजन ने भी प्रशांत सुमन को शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी के प्रति प्रेम और स्नेह का भाव रखने वाले व्यक्ति थे।।
बरेली से कपिल यादव
