बरेली। आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों की दो वर्षों से स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति नही मिली है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा कल्याण समिति ने निदेशक बेसिक लखनऊ को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र एडी बेसिक को ज्ञापन सौंपकर जल्द फीस प्रतिपूर्ति की रकम दिलवाने की मांग की है। मांग पत्र एडी बेसिक की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक विपुल सक्सेना को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने बताया कि निशुल्क शिक्षा अधिकार कानून के अंतर्गत मान्यता प्राप्त स्कूलों ने गरीब बच्चों का प्रवेश लिया था लेकिन सरकार द्वारा 2 वर्षों से शुल्क प्रतिपूर्ति नही भेजी है। ऐसे मे बच्चों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आगे बताया कि शीघ्र ही संगठन का एक शिष्टमंडल बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलकर अवगत करायेगा। प्रदेश महासचिव राजीव यादव ने बताया कि स्कूल संचालक अपनी जेब से उन बच्चो की पढ़ाई की खर्चा वहन करने को मजबूर है। वही शासन ने इस बार फिर से निशुल्क प्रवेश हेतु बच्चे भेज दिए है। उन्होंने आगे बताया कि जब तक भुगतान नही तब तक नए निशुल्क बच्चों का प्रवेश नही लेगा। पदाधिकारियो ने आरोप लगाते हुए बताया कि शहर मे विभागीय कर्मचारियो के संरक्षण मे अबैध स्कूल बेखौफ चल रहे है। कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। उन्होने कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव अवनीन्द्र स्नातक, मोहम्मद फराज, विजय बहादुर सक्सेना, मनोज मिश्रा, गिरीश पटेल, प्रवक्ता हिरदेश सिह, संतोष यादव, आसिफ अली, मुकेश कुमार, विवेक शाक्य, खुर्शीद अहमद, उत्कर्ष त्रिपाठी, संतोष राठौर, विनोद कुमार, जाकिर मोहम्मद, विजय कुमार मिश्रा, एमके घोष समेत बड़ी संख्या मे स्कूल संचालक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
