10 फरबरी से त्रिवटीनाथ मंदिर मे होगा 66वां वार्षिक सत्संग

बरेली। शहर के त्रिवटीनाथ मंदिर मे 10 व 11 फरवरी को संगत समतावाद, समता योग आश्रम प्रेमनगर का 66वां वार्षिक सत्संग सम्मेलन होगा। सत्संग के बाद गुरु लंगर का आयोजन किया जाएगा। समता योग आश्रम के प्रतिनिधि सेवादार कुंवर पदम औतार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे सेवा भाव को जाग्रत करने के लिए स्थापित किया गया था। त्याग और सेवा से ही जीव-समाज का भला हो सकता है। साथ ही मुख्य उद्देश्य समाज मे फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, गुरूडम (तथाकथित गुरुओं) और धर्म के विकृत रूप से समाज को बचाकर, भोगवादी विचार धारा के कारण मनुष्य का जो चारित्रिक पतन हुआ है। उसके स्थान पर त्यागमयी वृत्ति पैदा कर मनुष्य के जीवन में धर्म के सही स्वरूप को स्थापित करना है। संगत समतावाद का मुख्य आश्रम जगाधरी (हरियाणा) में स्थित है। संस्था के सेवादारों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *