बरेली। शनिवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार मे व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरेली जोन के अपर पुलिस निदेशक राजकुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत एडीजी राजकुमार व बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ.केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डॉ.अशोक अग्रवाल, कुलपति डॉ.लता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। व्हाइट कोट सेरेमनी मे देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉक्टर बनने की उम्मीद में मेडिकल की पढ़ाई करने आए स्टूडेंट्स का पहला मिलन कार्यक्रम था। जिसमें शनिवार की सुबह को सबसे पहले स्टूडेंट्स की व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स को व्हाइट कोट पहनाकर चरक संहिता की शपथ दिलाई गई। कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि व्हाइट कोट के और अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। प्रति कुलाधिपति डॉ अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनके कॉलेज में एमबीबीएस का यह 16वां बैच है, जिसे व्हाइट कोट सेरेमनी के जरिए रूल एंड रेगुलशन्स के बारे मे बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जाती हैं। तो वहीं बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने एमबीबीएस के नए स्टूडेंट्स का स्वागत किया और भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल के डीन डॉ. चंद्र मोहन और डॉ. शालिनी चंद्रा समेत कई उच्चाधिकारी और नए बैच के एमबीबीएस स्टूडेंट्स मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
