होली पर सड़कों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बसों में जगह न मिली तो डग्गामार वाहन काट रहे चांदी

बरेली। होली पर्व पर दूसरे जिलो व प्रदेशों में रहने वालों का वापसी क्रम शुरू हो गया है। बसों में खूब भीड़ चल रही है। ट्रेनों के आगमन से करीब एक घंटे पहले ही यात्री पहुंचने लगते हैं। यहां पर टिकटों के लिए लंबी कतार लग रही हैं। बसों व ट्रेनों के नही मिलने से परेशान यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर है। हालात यह हो गए कि बसों मे बैठने के लिए यात्रियों को जगह तक नहीं मिल रही। बसों के फेरे कम होने की वजह से यात्रियों को घंटों बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, दूसरी ओर डग्गामार वाहन संचालकों ने चांदी काटना शुरू कर दिया है। किराए मे इजाफा करके वह मोटी कमाई कर रहे है। बुधवार को शहर के हालात सबसे बुरे दिखाई दिए। यात्रियों की भीड़ इस कदर हुई कि न तो उन्हें बसें मिली और न ही उन्हें घर जाने के लिए कोई अन्य वाहन। सड़कों के किनारे खड़े होकर यात्रियों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। उधर, दूसरी ओर डग्गामार वाहन चालक इसका फायदा उठाकर चांदी काट रहे है। यात्रियों से किराए से अतिरिक्त की वसूली की जा रही है। बसों की सबसे ज्यादा किल्लत उत्तराखंड और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली सवारियों की नजर आई। यात्रियों की माने तो वह करीब तीन से चार घंटों तक खड़े रहे मगर उन्हें कोई वाहन नहीं मिला। हालांकि दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों का भी तांता लगा रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *