बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के आलमगिरीगंज बाजार मे बुधवार को शिव ज्वेलर्स के मालिक अभिलाष अग्रवाल से दो बाइक सवार टप्पेबाज युवकों ने तीन अंगूठियां उड़ा ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीब डेढ़ लाख की तीन अंगूठी उतरवा ली। घटना के बाद इलाके मे खलबली मच गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की सुबह दस बजे अभिलाष अग्रवाल दुकान खोलने आए थे। गट्टूमल की दुकान के पास खंडसारी मन्दिर के पास दो बाइक सवार ने उनकी तीन अंगुठी उतरवा ली। अभिलाष का कहना है कि बाइक सवार एक युवक ने कहा कि आपको साहब ने बुलाया है। जैसे ही वह चाय की दुकान से मंदिर की ओर बढ़े। तभी रास्ते में दूसरे युवक ने कहा कि आप होली के त्यौहार पर अंगूठी पहन कर चल रहे हो। होली के हुड़दंग में कोई आपकी अंगूठियां उतरवा लेगा। इन्हें बैग मे निकाल कर रखिए। अभिलाष ने ध्यान नही दिया। अंगूठियों को बैग में रख लिया। तभी दूसरे व्यक्ति ने उनका बैग चेक किया। इसी दौरान उनके बैग से तीनों अंगूठी और दुकान की चाबी निकाल ली। बाइक सवार युवकों के जाने के बाद अभिलाष ने अपना बैग खोला तो उसमें अंगूठी और दुकान की चाबियां नही थी। कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इतनी देर में व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल मिंटू भी तमाम व्यापारियों के साथ पहुंच गए। संदीप अग्रवाल मिंटू का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से व्यापारियों के साथ मिलेंगे। घटना के खुलासे की मांग की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
