हृदय और शुगर के रोग से ग्रस्त किसान नेता की गिरफ्तारी पुलिस की क्रूरता दर्शाती है:अशोक उपाध्याय

मीरजापुर- कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जेल में जाकर किसान नेता रामराज से मुलाकात किया। जिसमें पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल से जेल में जाकर मुलाकात किया। जिला प्रशासन द्वारा उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी रामराज को न्याय दिलाने तक सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए लगातार 135 दिनों से भारतीय किसान सेना जमुई से रामराज सिंह को फर्जी तरीके से अन्य मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।किसानों को उचित मुआवजे के विरोध में आवाज उठा रहे किसानों के अधिकार को कुचलने का प्रयास किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहाकि 4 जनवरी के सुबह 8 बजे घर से बुलाकर झूठ बोलकर गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन ले आये। किसान नेता का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। दवा भी नहीं खा पाए, यह हृदय रोग और मधुमेह के रोग से ग्रस्त हैं।किसानों के मुआवजे की मांग के बदले किसान नेता को सत्ता पक्ष के इशारे पर गिरफ्तार किया गया ।जिसमें यह पुलिस की क्रूरता को दर्शाता है। उपाध्यक्ष प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा जब रामराज सिंह ने 135 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वह भी धारा 144 का उल्लंघन अगर प्रशासन मानती है तो धरना स्थल से क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। जिस प्रकरण में उनको गिरफ्तार किया गया है, उसमें मौके पर उनकी उपस्थिति थी ही नहीं, साजिश गिरफ्तारी की हम निंदा करते हैं। जगदीश्वर व शारदा प्रसाद मिश्रा ने कहा ठंड के मौसम में फर्जी तरीके से किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। रामराज सिंह को तत्काल जेल से रिहा नहीं किया गया तो हम कांग्रेसी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। शहर महामंत्री अर्चना चौबे ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार विपक्षी नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा कायम कर जेल भेजने का अभियान चला रही है, जो कि निंदनीय है। प्रतिनिधिमंडल में शिवराज दुबे, अशोक गुप्ता, दिनेश चौबे, संजय सिंह आदि अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

रिपोर्टर:- बृजेन्द्र दुबे मिर्जापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।