हजियापुर मलिन बस्ती से यूपी उड़ान का शुभारंभ, सरकारी महकमो ने जगाया जागरुकता का अलख

बरेली। मलिन बस्तियों मे बसे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए नगर निगम व अन्य विभागों ने जन जागरण शुरू कर दिया है। यूपी उड़ान कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के हजियापुर मलिन बस्ती से इसका शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शिविर मे नगर निगम, यूनिसेफ, स्वास्थ्य विभाग, डूडा, श्रम विभाग, विज्ञान फाउंडेशन, महिला कल्याण, समाज कल्याण एवं आईसीडीएस विभाग ने कैम्प लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरुकता, गोद भराई, अन्नप्राषन, कोविड टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का टीकाकरण, सैम-मैम बच्चों का चिन्हीकरण, आयुष्मान, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यूपी उड़ान का मूल उद्देश्य मलिन बस्तिओं में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उड़ान-यूपी कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी की 10 चिन्हित मलिन बस्तियों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलबीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीनदयाल द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *