Breaking News

सड़क पर अतिक्रमण कर भारी वाहनों को लगाकर चलाई जा रही है सब्जी मण्डी: हो न जाये कोई बवाल

मुज़फ्फरनगर – थाना नई मण्डी क्षेत्र की गांधी नगर स्थित सब्जी मण्डी में सड़क पर भारी वाहनों के कारण हर रोज भयंकर जाम लगता है ।मुख्य सड़क पर भारी वाहन खड़े कर खाली किये जाते है। वहीं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर ही हल्के भारी वाहनों को भरा जाता है। यही नहीं सब्जी आढ़ती एवं ट्रक चालक कसते है आती जाती युवतियों पर फब्तियां। कभी भी कोई हादसा या बडा वबाल हो सकता है।

जानकारी के अनुसार जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांधी नगर स्थित सब्जी मंडी आजकल सुर्ख़ियों में है । सुर्खियां भी कुछ कम नही
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहां लगने वाली सब्जी मंडी के कुछ आढ़तियों के कारण मुख्य सड़क लर जहां भारी वाहन लगाये जाते है जिन्हें अल सुबह ही यहां लाकर खड़ा कर दिया जाता है ।सुबह होते ही जहां स्थनीय निवासियों का आवगमन शुरू हो जाता है वहीं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी यहां से आते जाते रहते है ।

लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया की यहां के आढ़ती भारी वाहनों को मुख्य सड़क पर खड़ा करके जहां उन्हें खाली एवं भरते है वहीं कुछ सब्जी आढ़ती व ट्रक चालक यहां से स्कूल आती जाती युवतियों सहित महिलाओं से छेड़ खानी के साथ ही अश्लील फब्तियां भी कस्ते रहते हैं। तो वहीं सड़कों पर खड़े इन भारी वाहनों सहित ठेले खोमचों के कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है जिसके कारण छात्र छात्राओं सहित आम जनमानस को भारी परेशानी उठानी पड़ती है । जब कभी भी स्थानीय चौकी पुलिस और थाना स्तर की पुलिस को सूचना की जाती है तो घन्टो बाद तक भी पुलिस यहां नही पहुँचती ।

आस पास के रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही वहां दुकाने करने वाले दुकानदारों ने जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों से यहां की समस्या के समाधान की मांग करते हुए बताया कि जो भारी गाड़ियां यहां खाली व भरी जाती हैं वे गुड़ मण्डी में भी खड़ी कर भरी व खाली देखी जा सकती है ।

उन्होंने जिले के दोनों अधिकारियों से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।इस मौके पर स्थानीय दुकानदारों सहित काफी मोहल्ले वासी मौजूद थे जिनमे मुख्य रूप से पप्पू ,तेजेंद्र , दर्शनदीप , बिट्टू , चन्द्रजीत,रमेश , विपिन, मोगली,सोनू शेखर , टोनी आदि मौजूद रहे।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *