बरेली। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले बरेली जिले की नौ विधानसभा सीटोें में भोजीपुरा और बहेड़ी विधानसभा में सेंध लगाकर जीत का परचम लहराने वाले सपा विधायकों का शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के निकट एक बारात घर मे स्वागत किया गया। दोनों विधायकों का फूल मालाओं व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। सभी ने विधायकों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने अपने भाषण मे कहा कि वे समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़े है। क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और खुशहाली के पथ पर चलती है मगर भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति करती है। दोनों विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक जनहित की लड़ाई लड़ने का सभी को भरोसा जताया। इस मौके पर तनवीर उल इस्लाम, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, वकील अहमद, काज़ी उवैस, संजीव सक्सेना, शिव प्रताप सिंह यादव, मेराज अंसारी, डॉ असद रजा, अफरोज अहमद, हाजी नईम उल इस्लाम, मुन्ना जावेद अंसारी अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
