दानिश आब्दी बनाए गए सहारनपुर के छोटे इमाम बारगाह के प्रबंधक

लखनऊ – उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की 31 मार्च 2022 की हुई बैठक मे एक एहम फैसला लिया गया जिसमे सहारनपुर के छोटे इमाम बारगाह (वक़्फ संख्या i-733) का प्रबंधक दानिश आब्दी को नियुक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार इस इमाम बारगाह के ऊपर अथर ज़ैदी उर्फ़ दादू तथा ख़्वाजा नगीन तथा उसके अन्य साथियों ने अवैध कब्ज़ा जमा रखा था यह लोग खुदको प्रबंधक बताते थे जबकी इनको इमाम बारगाह की सफाई सुथराइ हेतु रखा हुआ था परन्तु इनके द्वारा इमाम बारगाह की संपत्ति से अवैध धन उगाही की जाने लगी तथा इनके हौसले इतने बढ गए की यह लोग किराया वसूली जैसे कार्य करने लगे पर बुरे का अंत निश्चित होता है इस बड़ी खबर से सहारनपुर की शिया बिरादरी मे हल चल का माहौल है तथा समर्थको मे ख़ुशी व विपक्षियों मे गम का माहौल है । दानिश आब्दी को मुबारकबाद देने वालों मे सहारनपुर कर्बला के प्रबंधक तालिब ज़ैदी , रविश आब्दी, अम्मार आब्दी, रियाज़ आब्दी , दानिश ज़ैदी, शबी आब्दी, अशरफ अली, जहांगीर अली, जावेद अली, फरमान आब्दी, रिहान आब्दी, दिलावर अली, मुनव्वर अली, इशरत हुसैन, सलीम आब्दी, भाजपा जिला मंत्री वसीम , आज़म नक़वी आदी रहे ।

– सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *