सीएम योगी से मिलने मीरगंज से लखनऊ पैदल निकले महंत, हुआ स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत श्री थानापति सुरेंद्र गिरी महाराज फलाहारी बाबा ने मीरगंज क्षेत्र के नौसेना मढ़ी आश्रम पर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के लिए 13 जनवरी से 16 फरवरी 2022 तक कठोर तप किया था। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। अब महंत थानापति सुरेंद्र गिरी महाराज और महंत मनु गिरी महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के साथ अमन सिंह, सत्यपाल यदुवंशी, सत्यवीर गंगवार शुक्रवार को मीरगंज के नौसेना मढ़ी आश्रम से लखनऊ तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए रवाना हुए। 8 अप्रैल को लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। फतेहगंज पश्चिमी पहुंची पैदल यात्रा का क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सौरभ पाठक, मयंक गंगवार, राहुल गंगवार, जतिन, विक्रम परमार कविश गंगवार उर्फ राहुल कुर्मी, आशीष अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, अमित कुमार सिंह, जतिन चौहान, योगेंद्र सिंह, मोहित पाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *