स्वस्थ तन में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है:मेहता

राजस्थान/सादड़ी- विद्या भारती से प्रेरित सरस्वती विद्या मंदिर (माध्यमिक) सादड़ी में अखिल भारतीय नारी संगठन जैन समाज की सदस्य श्रीमती सुनीता विजय राज मेहता का आगमन हुआ उनका घोष प्रमुख प्रकाश कुमार के नेतृत्व में घोषवादको के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम रंगोली गीत हुए एवं उनके जन्मदिन के इस अवसर पर विद्यालय में पौधारोपण कर भारतीय पद्वति से उनका जन्मदिन विद्यालय में भैया बहनों के साथ मनाया गया। विद्यालय में सभी भैया बहनों को मिठाई बांटी गई। मेहता ने कंप्यूटर शिक्षा में आशीर्वाद प्रदान करते हुए सहयोग की घोषणा की। श्रीमती मेहता द्वारा बहनों को सुरक्षा आत्मनिर्भरता एवं शारीरिक स्वच्छता के बारे में प्रोजेक्टर द्वारा बताया गया इस अवसर पर व्यवस्थापक नारायण लोहार प्रभु राम वैरागी दिनेश त्रिवेदी मंच पर मौजूद रहे प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मालवीय ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।