सोना देवी शिव मंदिर राजपूताना पुरानी तहसील में गणेश महोत्सव का हुआ विशेष आयोजन

रुडकी।सोना देवी शिव मंदिर राजपूताना पुरानी तहसील में गणेश महोत्सव का विशेष आयोजन राष्ट्र कल्याण के लिए किया गया।

जिसमें राष्ट्र कल्याण के लिए आहुतियां दी गई।मुख्यअतिथि रुड़की मेयर गौरव गोयल मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।आचार्य पं. रमेश सेमवाल ने कहा कि भगवान गणपति ने अपने माता-पिता जी की सेवा की और प्रथम पद प्राप्त किया। भगवान गणपति रिद्धि-सिद्धि-बुद्धि के दाता हैं।भगवान गणपति सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं तथा उनकी कृपा से आरोग्य प्राप्त होता है।गणपति जी से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।बुद्धि के अनुसार अच्छे कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर ईश्वर लाल शास्त्री,नरेंद्र भारद्वाज,रामकुमार गुप्ता,चित्रा गोयल,राधा भटनागर,सुलक्ष्णा सेमवाल, वैष्णव जोशी,पंडित विष्णु दत्त शर्मा,राजेंद्र कारवाल आलोक सैनी आदि उपस्थित रहे।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।