सेवानिवृत्त शिक्षामित्र को दी गई विदाई, भेंट देकर पेश की मिसाल

आंवला, बरेली। जनपद के विकास क्षेत्र मझगवां के कंपोजिट विद्यालय नूरपुर मे 20 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्र सतीश कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह किया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ब्लॉक इकाई मझगवां के अध्यक्ष रामनिवास राना एवं अध्यक्ष ग्राम प्रधान राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने मे शिक्षामित्रों का अहम योगदान है। शिक्षामित्र सतीश कुमार सिंह के योगदान की सराहना की। आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान मे शिक्षामित्रों को सेवानिवृत्ति के उपरांत किसी प्रकार की सेवानिवृत्ति लाभ या सहायता राशि का प्रावधान नही है। ऐसे मे ब्लॉक के शिक्षामित्रो ने आपस मे धनराशि एकत्रित करके चेक के रूप मे भेंटकर एक मिसाल पेश की। प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह गंगवार ने कहा कि शिक्षामित्र सतीश का स्कूल मे अतुलनीय योगदान रहा। संचालन शिक्षक नोडल प्रभारी (रहटुइया) निशिकांत शर्मा ने किया। हरिपाल सिंह गंगवार ने अंगवस्त्र भेंट कर उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। उपस्थित अन्य साथियों ने भी उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी। संजीव कुमार (प्रथम), संजीव कुमार (द्वितीय), सतीश भारती, आलोक, अंशु रानी और शीला देवी का विशेष सहयोग रहा। अंत मे संतोष कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, देवपाल, अभिजीत चटर्जी और प्रदीप कुमार शर्मा सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पधारे सभी शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *