सेक्टर चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी -भारतीय जनता पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर रेड रोजिज पब्लिक स्कूल में सेक्टर के चुनाव को लेकर बनाई रणनीति गई। बैठक में दुर्विजय सिंह शाक्य ने बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के चुनाव को लेकर जानकारी दी उन्होंने बताया की मीरगंज एवं फतेहगंज मंडल में प्रत्येक सेक्टर के बूथ पर पर बूथ अध्यक्ष बूथ समिति का होगा जिसकी तारीख 18 ,19 ,20, 21,एवं 22 सितंबर को होगा। जिसमें बूथ अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र फार्म ग भरना होगा। बूथ समिति फार्म 1 भरकर चुनाव अधिकारी आपसी समन्वय सर्वसम्मति तरीके से निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करायेंगे। उसके बाद मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।सैक्टर चुनाव चुनाव अधिकारी एवं सहचुनाव अधिकारी प्रत्येक सैक्टर पर पहुंचेंगे और 3 दिन पहले एक बैठक कर सभी को जानकारी देंगे। बूथ अध्यक्ष के लिये सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। बूथ समिति में 25 सदस्य होंगे बूथ समिति की चार श्रेणियां होंगी। 25 से 49 सदस्यों की समिति में एक अध्यक्ष 12 सदस्यों का चुनाव होगा। 50 से 149 सदस्यों की समिति में एक अध्यक्ष और 18 सदस्यों का चुनाव होगा। 150 से 299 सदस्यों की समिति में एक अध्यक्ष अध्यक्ष और 24 सदस्यों का चुनाव होगा। 300 और उससे अधिक सदस्यों की समिति में एक अध्यक्ष और 30 सदस्य चुने जाएंगे। जिसमें कम से कम 10 महिलाएं होंगी, 2 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 3 मंत्री नियुक्त किए जाएंगे। सेक्टर चुनाव अधिकारी सर्वसम्मति से सक्रिय सदस्य को बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेगा। सर्वसम्मति नहीं बनने पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का चुनाव होगा। सभी पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित फाइल भी वितरण की गई।बैठक में मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा शारदेन्दु पाठक चंचल गंगवार राजेस्वर सिंह पटेल अंकित शुक्ला मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता धर्मपाल आजाद कन्हैया लाल सभासद संजीव सिंह धीरेंद्र सिंह कैलाश शर्मा तेजपाल फौजी नाथूलाल गंगवार सहित दोनों मंडलों के के पदाधिकारी एवं सेक्टर संयोजक बैठक में मौजूद रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।