सीसीटीवी में कैद हुई वाहन चोरी की वारदात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के चौड़ा खरंजा मोहल्ला अंसारी से सोमवार की रात ईको कार की चोरी की घटना भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारुति ईको कार कस्बे के ही मोहल्ला अंसारी के रहने वाले मोहम्मद अजीम पुत्र आफताब अहमद की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार उनकी ईको कार घर के बाहर चौड़े खरंजा पर खड़ी हुई थी। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ईको कार पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार तड़के 1:15 पर अज्ञात चोर इको कार के पास आए। उन्होंने पहले आसपास निरीक्षण किया और इको कार का शीशा खोलकर स्टार्ट कर गाड़ी को ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को लिखित में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।