सीएम से मिला बीएमएस का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा मांगपत्र:1 अक्टूबर  को निकलेगी आक्रोश रैली

देहरादून – बीएमएस के प्रदेश संगठन मंत्री वृजेश वनकोटी के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत से सीएम आवास पर मिला प्रतिनिधि मंडल व उन्हें 20 सूत्री माँगपत्र दिया और उस पर विचार कर तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की। उक्त प्रतिनिधि मंडल में गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के अजय कांत शर्मा, स्वजल के प्रदेश प्रभारी अरविंद पयाल, वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के प्रदेश महामन्त्री सुनील गुप्ता एवं विज्ञान भारती से चंडी प्रसाद सम्मिलित हुए।
ज्ञात हो कि आगामी 1अक्टूबर को एक विशाल आक्रोश रैली आहूत की गई है। उक्त रैली में हजारों की संख्या मे उत्तराखंड के सभी जनपदों से रैली में कार्यकर्ता व कर्मचारी एवं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित तमाम श्रमिक संगठनों एकत्र होकर एक रैली के रूप मे परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेगें तथा प्रदेश सरकार को एक 20 सूत्री माँग पत्र को मनवाने के दबाव बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।