सवारी बैठाने को लेकर टैम्पो चालकों के बीच मारपीट, रुपए छीनने का आरोप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सवारी बैठाने को लेकर टेंपो चालकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक टेंपो चालक घायल हो गया। इसके साथ ही रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर निवासी मनोहर पुत्र नंदराम फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज को सवारियों वाला टेंपो चलाता है। रिंकू व राजीव पुत्र बिरजू भी सवारियों बाला टैम्पो चलाता है। गुरुवार की दोपहर मे सवारी बैठाने को लेकर दोनों चालकों में मारपीट हो गई। उस समय भीड़ ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। उसी दिन रात करीब 9 बजे रिंकू और राजीव ने मनोहर को अंग्रेजी शराब भट्टी के पास घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर चाकू से हाथ काट दिया। तमंचा सीने पर रख उसकी जेब से 12 सौ रुपए भी निकाल लिए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चालक मनोहर ने रिंकू व राजीव पुत्र बिरजू के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया दोनों ड्राईवरों के बीच मे सवारी को लेकर कहासुनी हुई है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *