सीएम योगी का ऐलान: फैजाबाद का नाम बदलकर होगा अयोध्या

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि फैजाबाद जनपद का नाम बदलकर आयोध्या किया जाएगा। अयोध्या में दीपोत्सव महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया जाएगा। अयोध्या के दीपोत्सव महोत्सव में अतिथि के तौर पर दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक भी शामिल हुई हैं।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या और देश की भावनाओं के साथ हम सब जुड़ना चाहते हैं, इसीलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला और वहां के प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करते हैं। पीएम मोदी को इन लोगों को आमंत्रिक करने के लिए धन्यवाद।

इस मौके पर यूपी सीएम ने भगवान राम के नाम पर अयोध्या में एयरपोर्ट का ऐलान किया। साथ ही अयोध्या में राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा। हरिद्वार की तर्ज पर अयोध्या मे्ं सरयू के किनारों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरयू में कई गंदे नाले गिरते हैं, वे सभी बंद किए जाएंगे। इस मौके पर उन्हाेंने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक के साथ क्वीन हाउस मेमोरियल का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।