सिलेंडर फटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं, दो महिलाएं छत से कूदने के कारण घायल

बलिया- जिले शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी मोहल्ले में आज दोपहर में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसकी चपेट में आकर तीन महिलाएं झुलस गई। हादसे के दो महिलाएं जान बचाने के लिए छत से कूद गईं, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट आई हैं।
आनन फानन में सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डाक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाय।
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे में नरही थाना क्षेत्र की बरौली सोहांव निवासी अनामिका 20 वर्ष पुत्री धर्मेंद्र, शहर कोतवाली क्षेत्र की मिढ्डी निवासी गीता देवी, अमृता 40 वर्ष पत्नी अभिनव तिवारी, अनीता देवी 28 वर्ष पत्नी सुरेंद्र साहनी व मनसा देवी 50 वर्ष पत्नी लालजी झुलसी व घायल हो गईं। सभी झुलसी एवं घायल महिलाओं का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।

रिपोर्टर:- महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।