सादगी के साथ मना शाहदाना वली साहब का उर्स, की चादरपोशी

बरेली। दरगाह शाहदाना वली साहब की दरगाह पर चल रहे सात रोजा उर्स के पांचवें दिन शनिवार को हजरत शाहदाना वली साहब का कुल शरीफ असर और मगरिब के दरमियान मनाया गया और उसकी सरपरस्ती हजरत एहसान रजा खान साहब ने की। शनिवार की सुबह उर्स के कार्यक्रम की शुरुआत बाद नमाजे ए फजर कुरानख्वानी से हुई। ढाई बजे नातो मनकवत की महफिल जमी चादरों के जुलूस भी दरगाह पर पहुंचते रहे। कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पूरी तरह ध्यान रखा गया। दरगाह शाहदाना वली के मुतावल्ली हजरत अब्दुल वाजिद मियां ने बताया कि अकीदतमंदो से पहले ही अपील कर दी गई थी कि कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक सिर्फ सीमित संख्या में ही लोग दरगाह शरीफ पर आएं और अपनी हाजिरी देकर घर चले जाएं। उन्होंने बताया कि हजरत शाहदाना वली साहब का कुल शरीफ शनिवार को असर और मगरिब के दरमियान मनाया गया। उन्होंने बताया कि छठे दिन रविवार को हजरत के लिए साहब का कुल शरीफ मनाया जाएगा। आखिरी यानि सातवें दिन हजरत सय्यद साहब बाबा का कुल शरीफ मनाया जाएगा। इसके साथ ही उर्स का समापन हो जाएगा। इसी के साथ आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने हजरत शाहदाना वली की मजार पर चादर पोशी की। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के ऋषि पाल सिंह जाटव, मौलाना इंतजार अहमद कादरी, प्रताप सिंह, राज कमल पाल, प्रदीप मौर्य, शाकिर अली अल्वी, अमजद अली, दीपेश कुमार सिंह सागर, भीम आर्मी अजय प्रधान, गुरमीत सिंह बाल्मीकि, पिंटू सागर, अजहर अंसारी, डॉक्टर हासिम अंसारी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।