सांप के काटने से युवक की मौत, घर मे मचा कोहराम

शीशगढ़, बरेली। बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में युवक को विषैले सांप ने काट लिया। इलाज को ले जा रहे युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बहेड़ी तहसील के गांव गिरधरपुर निवासी मुजफ्फर हुसैन (35) पुत्र एहसानुल मोबीन सोमवार की रात्रि अपने मकान की छत पर सो रहे थे। रात्रि में किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया परिवार वाले को पता लगते ही वह इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। म्रतक के तीन बच्चे है। जिसमे सैफा 6 वर्ष, पुत्र मुसेफ 4 वर्ष, पुत्री इब्तिदा 2 वर्ष की है। म्रतक निर्धन व्यक्ति था तथा मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते थे। जहरीले सांप ने बच्चों से पिता का साया छीन लिया। म्रतक ने परिवार के साथ हंसी खुशी ईद मनायी थी। लेकिन ईद की रात्रि को ही सारी खुशियां मातम में बदल गयी। म्रतक को क्या पता था कि जिस छत पर सोने जा रहा है वहां सांप डसने के लिए पहले से ही बैठा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।