नरियावल की नवीन उप मंडी मे सफाई कर्मी के जिलाध्यक्ष ने खुद पकड़ी झाड़ू

बरेली। नरियावल स्थित नवीन उप मंडी परिसर मे साफ सफाई शुरू करा दी गई। मंडी परिसर में विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर ठहरे हुए है और वहीं से उनको निगम की बसों के द्वारा घर तक पहुंचाया जा रहा है। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने स्वयं व अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ साफ सफाई की। सफाई कर्मचारी के जिलाध्यक्ष रामलाल ने ठहरे हुए प्रवासी मजदूरों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। बहां आने वाले प्रवासियों को खाना, पानी की भरपूर व्यवस्था है। कोरोना योद्धाओ के रूप में साफ-सफाई करने वालो मे राजेन्द्र सिंह कोली, जितेन्द्र कुमार, भानुप्रताप, ओमपाल, सन्जीत कुमार, अशोक कुमार, मुरारी लाल, अनिल कुमार वाल्मीकि आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।