सहायक अध्यापक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक!शिक्षामित्रों में खुशी की लहर

शाहजहांपुर- 165000 सहायक अध्यापक भर्ती पर आदर्श शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है।जिसके चलते अब शिक्षक भर्ती याचिका के अधीन हो गयी है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र शाही ने शिक्षामित्रो के लिए संजीवनी देने का कार्य किया है। शिक्षक भर्ती पर रोक का उनका प्रयास सफल हुआ। उनके इस प्रयास की सभी शिक्षामित्र सराहना कर रहे है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आदेश हुआ जारी आदेश के अनुसार शिक्षामित्रों के 165000 पदों पर किया गया कोई भी चयन आदर्श शिक्षामित्र एसोशिएशन की याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।जितेंद्र शाही की इस याचिका से शिक्षामित्रो को काफी उम्मीदें थी। जो शाही के द्वारा सफल रही। पूरे यूपी के शिक्षामित्र के लिए यह ख़ुशी की बात है। हाईकोर्ट से इस भर्ती पर रोक कब तक लगाये रखेगा। तब तक कोई रास्ता शिक्षामित्र नेता मिल कर निकाल सकते है। फिलहाल शिक्षामित्रों को समय मिल गया है कि वह अपनी लडाई को पुरजोर तरीके से लड़े।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।