सर्पदंश के बाद झोले मे सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर हैरान

बरेली। मंगलवार को सर्प दंश के बाद एक युवक सांप को झोले में बांधकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गया। झोले में जिंदा सांप देखकर मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवक की पूरी बात सुनने के बाद उसका उपचार किया गया। रामनगर गोटिया निवासी अतुल सांप पकड़ने का काम करता है। मंगलवार सुबह घर में काम करने के दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। इसके बाद अतुल ने सांप को पकड़कर झोले में बंद कर लिया और परिजनों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गया। डॉक्टर को पूरी बात बताई। युवक के हाथ मे झोले में सांप देखकर वहां मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए। डॉक्टरों ने तत्काल अतुल का उपचार शुरू किया और उसे एंटी स्नेक वेनम यानि एएसवी लगाई गई। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उपचार के बाद वह घर चला गया। कंडे निकालते समय युवक को सांप ने डसा : थाना सुभाषनगर क्षेत्र के वीर नारायण नगला निवासी भगवान सिंह मंगलवार सुबह कडे निकाल रहे थे। इसी दौरान कंडों में छिपे साप ने उनके हाथ में उस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खेत पर सर्पदंश से किसान की हालत बिगड़ी : मीरगंज क्षेत्र के तृतीय धर्मनाथ निवासी धर्मेंद्र कुमार सोमवार शाम खेत की ओर घूमने गए थे। इसी दौरान पैर में सांप ने इस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा उनका इलाज चल रहा है। जिले में जुलाई से अब तक सर्पदंश के 134 मामले सामने आ चुके हैं। बारिश के मौसम में सांप निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एलके सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश के बाद समय पर उपचार मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। बारिश के बाद हर साल सर्पदंश के मामले बढ़ते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *