सरकार की नीतियों के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

आजमगढ़- सरकार की नीतियों के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित 21 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। धरने से पूर्व आईटीआई मैदान से धरनास्थल तक भारी तादाद में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी किये। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव व संचालन शर्मानन्द पांडेय ने किया। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जंगल राज कायम हो गया है। हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं आम हो गयी है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। कहा कि भाजपा सरकार जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर राजनीति की रोटी सेंक रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी दावे खोखले साबित हुए है। जुमलेबाज सरकार की नीतियां से देश की जनता परेशान है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का कार्य करेगी।महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता काफी त्रस्त हो चुकी है। किसानों को खाद, बिजली, पानी नहीं मिल पा रहा है , वह बाजारो से ऊंचे दामों पर खाद बीज खरीदने को मजबूर है। जनपद की एक मात्र चीनी मिल सठियांव के कर्मचारियों का हाल है कि वह किसानों को गन्ने की प्रजाति के नाम पर परेशान कर रहे है। चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानां को गन्ना बेचने के लिए समय से पर्ची नहीं दी जा रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि युवाआें को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार में एक भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार का उखाड़ फेंके।प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ जातिगत, धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को तोड़ने का काम करती है। भाजपा के लोग केवल तोड़ने काम करते है, ऐसे हाथों में देश की कमान सुरक्षित नही हैं।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एहसान अहमद ने कहा कि सरकार अपने वादें से मुकर चुकी है। सरकार के रवैय्ये से आमजन परेशान है। अब वह देश में बदलाव चाहता है। श्री अहमद ने कहा कि प्रसपा ही प्रदेश में ऐसी पार्टी है जिसमे सभी का हित सुरक्षित है। इस अवसर पर लालचन्द्र यादव, आंनद कुमार उपाध्याय, फूलचन्द्र यादव, सुनीता सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सलमा सितारा, अब्दुल्ला शाहजहां, शाह शमीम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।