समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व0 ईशदत्त यादव पूर्व सांसद की 20वीं पुण्यतिथि मनाई

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे स्व0 ईशदत्त यादव पूर्व सांसद की 20वीं पुण्यतिथि नेहरू हाल में मनाई गयी। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव तथा संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहमद हसन पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने स्व0सांसद कि चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0ईशदत्त यादव माननीय मुलायम सिंह यादव के अन्य सहयोगी तथा समाजवादी आन्दोलन के अग्रणी नेताओं में थे। वे गरीबों, मजलूमों, शोषितों व किसानों की आवाज को राज्यसभा में उठाते थे। एक प्रखर वक्ता निर्भीक, निडर नेता थे। आज देश व प्रदेश की दोनों सरकारें हिटलर के रास्ते पर चलकर जनता का शोषण, उत्पीड़न व दमन कर रही हैं। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को समाप्त करने का काम कर रही है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है। राजनीतिक बदले की भावना से विरोधी दल के नेताओं को मुकदमों में फॅसाया जा रहा है। अपराध, बलात्कार, छिनैती, हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी भाजपा नेताओं के साथ घूम रहे हैं। बलात्कार की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज हो गया है। धर्म व जाति के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। देश में आर्थिक मंदी के कारण मॅहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। गरीब दाने-दाने को मोहताज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा की जनविरोधी, उत्पीड़न व दमन का मुकाबला कर रही है। उन्होंने जनता से अपील किया कि हमको देश की एकता, अखण्डता को बचाने के लिए सड़कों पर आना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने दमन व उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाकर जनसंघर्ष का ऐलान कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजक स्व0ईशदत्त यादव के पौत्र शाश्वत किशोर यादव, शशांक किशोर यादव थे।
वक्ताओं में विधायक कल्पनाथ पासवान, डा0संग्राम यादव, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक वसीम अहमद, बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, दरोगा सरोज, कमला यादव, डा0रामदुलार राजभर, दामोदर प्रजापति, डा0हरिराम सिंह यादव, जयराम पटेल, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, बबिता चैहान, गुड्डी देवी, भानुमति सरोज, प्रेमा यादव, सपना निषाद, किरन श्रीवास्तव, द्रौपदी पाण्डेय, माया, उद्यम सिंह, शिवसागर यादव, रामप्रवेश यादव आदि नेतागण उपस्थित थे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।