समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौ.राजवीर सिंह आमकी ने थामा भाजपा का हाथ

नागल/ सहारनपुर- सपा प्रदेश सचिव चौ.राजवीर सिंह आमकी ने आज प्रदेश सरकार के गन्ना मन्त्री सुरेश राणा, महामंत्री सँगठन सुनील बसँल, क्षेत्रीय सगँठन महामंत्री अजेय कुमार,जिला प्रभारी सासँद कान्ता कर्दम, लोकसभा चुनाव प्रभारी सुभाष शर्मा राज्य मन्त्री,कुवँर बृजेश सिंह विधायक देवबन्द, देवेंद्र निम विधायक रामपुर मनिहारान,सँजीव वालिया महापौर,बिजेंद्र कश्यप जिलाध्यक्ष भाजपा, मेलाराम पँवार पूर्व जिलाध्यक्ष, विजेन्द्रसिंह चौधरी ब्लॉक प्रमुख नागल, ठा.राजबीर सिंह सहप्रभारी लोकसभा, विजयपाल क्षेत्रीय मन्त्री किसान मोर्चा,चौ.राजकुमार मडँल अध्यक्ष नागल के समक्ष भाजपा मे शामिल हो गए, उनका सासँद कान्ता कर्दम ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान सुरेंद्र शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, मामचंद लाम्बा पूर्व विधायक, शिवराज रोड, मानवीर पुन्डीर पूर्व जिलाध्यक्ष, राकेश जैन महानगर अध्यक्ष, अमित गगनेजा, राजीव त्यागी जिला सहसँयोजक विधिप्रकोष्ठ,दिनेश आर्य मडँल अध्यक्ष किसान मोर्चा, सतीश चौधरी, मास्टर ऋषिपाल,जितेंद्र सिंह, कपिल डावर,भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके बाद प्रथम बार नागल पहुचने पर क्षेत्रीय भाजपाइयों ने उनका ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया, बाद में उनके रेलवे रोड स्थित निवास स्थान पर सभी लोगों का मिठाई खिलाकर एक दुसरे को बधाई दी।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।