सपा जिलाध्यक्ष सहित 12 लोगो के खिलाफ पुलिस ने गुपचुप दर्ज किया मुकदमा, गृहमंत्री का फूंका था पुतला

शाहजहांपुर – शाहजहांपुर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां महासचिव रणजंय सिंह यादव सहित 12 लोगो के खिलाफ शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने पर बीते दिनों गुपचुप तरह से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह के पुतला फूंकने के मामले की गई है। वहीं पुलिस अभी भी पूरे मामले को दबाए हुए है और झूठ पर झूठ बोल रही है गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर भड़के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीते 23 जनवरी को जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर गृह मंत्री का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। वहीं पुलिस द्वारा गुपचुप तरह से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां , महासचिव रणजंय सिंह यादव सहित 12 लोगो को नामजद करते हुए 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और इस बात की भनक सपा नेताओ तक को नही लगने दी इस सम्बंध में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने शनिवार को बताया कि उन्हें आज ही पता चला है पुलिस ने सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस के नेता देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे है इनकी नीतियां जनविरोधी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव भाई चारे की मिसाल कायम करते हुए जनहित के काम कर रहें है। सपा लगातार एनआरसी व सीएए का विरोध कर रहे है। सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध करना जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर फर्जी मुकदमे कायम करने से सपा कार्यकर्ता डरने वाले नही है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे नेता के खिलाफ कोई टिप्पणी करेगा तो समाजवादीयो को चाहे जितने पुतले जलाना पड़े जलायेंगे फिर चाहे कितने ही मुकदमे लिख दिए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा प्रदर्शन कर रही है और करती रहेगी वहीं सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनवत व प्रभारी निरीक्षक करन पाल सिंह बड़ी ही बेतुकी बात कह रहे है उनका कहना है कि किसी भी सपा नेता के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है। जबकि सदर बाजार थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार द्वारा 23 जनवरी को सपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, यूनाइटेड प्रोविंशियल एक्ट की धारा 6 व 144 का उलंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
12 सपा नेता है नामजद, 35 अज्ञात पुतला दहन करने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां , महासचिव रणजंय सिंह यादव, मजदूर सभा के विजय सिंह, मुलायमसिंह यूथ ब्रिगेड के ओम गुप्ता, पूर्व सभासद अंकुर, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, व्यपार मंडल के संजीव वर्मा, तरीन टिकली निवासी अनस,यूथ सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शादाब, पूर्व नगर उपाध्यक्ष शहजाद खां, कार्यकर्ता तालिब खां, महिला मोर्चा की बिंदु सिंह को नामजद करते हुए 35 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।