सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी को स्थापित करने वाले, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजमगढ़ संसदीय सीट से पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज आजमगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाया गया आजमगढ़ जनपद में मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस समारोह औपचारिकता मात्र ही दिखी।
जन्मदिन आयोजन की खास बात यह रही कि मुलायम सिंह यादव के इस जयंती समारोह से बड़ी संख्या मैं पूर्व विधायक पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री नदारद रहे। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह में पहुंचे अभी हाल ही में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि इस दिन जन्मदिन समारोह में हम नेताजी के लंबी उम्र की कामना करते हैं साथ ही उनके पद चिन्हों पर देश को मजबूत करने की शपथ भी लेते हैं और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।

रिपोर्टर :- राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।