सदर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर झाँसी के सदर विधायक पं. रवि शर्मा ने योगीराज की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल हुई तमाम उपलब्धियां तो गिनाई, मगर अपने ही विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर बचते रहे। वे आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सदर विधायक ने बताया कि उप्र के बाइस करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार चलाई जा है। हमारे मुख्यमंत्री काबिले तारीफ है। हमारे प्रदेश के लोग कैसे खुशहाल हों, उनकी कठिनाईयां कैसे दूर हों, इस बारे में सीएम ने बहुम काम किए। सरकार बनने के बाद से हर क्षेत्र में सुधार हुआ। सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा बदहाल प्रदेश सौंपने के बाद मिले हर चैलेंज को स्वीकार किया और सभी वर्गों को साथ लेकर सराहनीय कार्य किए। शिक्षा के क्षेत्र में बेसिक विद्यालयों में उप्र सरकार ने काम किया। आज गरीब के बच्चे को सर्वोत्तम शिक्षा मिलने लगी। सीएम ने शिक्षा विभाग की पटरी से उतरी व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधर किए और विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा को शिक्षाप्रद व गुणवत्ता युक्त बनाया। पहले हम बिजली के लिए परेशान रहते थे। वर्तमान में बिजली 23-24 घंटे मिलती है। चुनाव पूर्व संकल्प पत्र में किए गए वादों को उप्र सरकार पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री हर योजना को जमीन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आम जनमानस तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने का काम किया है।

विधायक ने कहा कि पहले बेटियां असुरक्षित थीं। अब एंटी रोमियों स्क्वायड बन गया है। हर मां, बेटी और महिलाएं अब सुरक्षित हैं। सरकार ने सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए ई-टेंडरिंग शुरू कराई। इससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ। आज कई योजनाओं के पैसे भी लाभार्थियों के खातों में सीधे जमा किए जा रहे ।

सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगाई है। इसी अवैध खनन के चलते पिछली दो सरकारों के दो मंत्री जेल गए। हमारे किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा नेता पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। हम समाज में सेवा के भाव से काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि हम सब मिलकर उप्र के लोगों का जीवन खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उप्र की जनता ने जो बहुमत दिया, हम उन 325 सीटों के कर्ज को उतारने का काम कर रहे हैं।

विधायक ने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया कि झाँसी विधानसभा में पेयजल योजना लाए थे, मगर बाद में उसमें पेंच फंस गया। रीजनल कनेक्टिविटी के लिए झांसी का चयन हुआ। स्मार्ट सिटी के काम को अब गति मिलेगी। ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब के काम को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उप्र में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करके कई उद्योगपतियों को बुलाया। झांसी में डिफेंस कॉरीडोर बनेगा। इससे यहां रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उप्र की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में दौरा किया और यहां की परेशानियों को प्राथमिकता पर लिया।

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जो लोग सरकार बनने के बाद केवल लाभ लेने अथवा धनोपार्जन के लिए पार्टी में आए हैं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी और ऐसे लोग अपने साथ-साथ सरकार की छवि भी धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।