बरेली। जिले मे क्राइम रोकने के लिए अब बरेली पुलिस की नजर किराएदारों पर है। शहर मे जितने भी किराएदार रह रहे है। उन सभी का सत्यापान कराया जाएगा। इसकी शुरूआत शहर के संजयनगर से हो चुकी है। संजयनगर मे रहने वाले किराएदारों का सत्यापान कराया जा रहा है। इसके बाद शहर में अन्य जगहों पर रहने वाले किराएदारों का भी सत्यापन किया जाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों मे क्राइम ज्यादा होता है। वहां पर रहने वाले किरायदारों का सत्यापान पहले कराया जाएगा। इसके बाद उससे कम क्राइम वाले थाना क्षेत्र मे होगा। इसी तरह से बरेली के सभी थाना क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों का सत्यापान होगा। जिससे बरेली मे बाहर से आए हुए सभी लोगों का डाटा पुलिस के संज्ञान में होगा। एसएसपी के मुताबिक सभी किराएदारों से एक फार्म भरवाया जाएगा। जिसमे उनके मूल निवास की जानकारी होगी। इसके बाद उस फार्म की मदद से किराएदार के संबंधित थाने से उसकी जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि कही उसका कोई क्राइम रिकॉर्ड तो नही है। इसी तरह से सभी का सत्यापन होगा। जिले मे जो भी लोग किसी के घर या दुकान मे नौकर का काम करते है। उनके भी सत्यापन की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक इसकी शुरूआत नही हुई है। मगर किराएदारों के सत्यापन के बाद इस प्लान को भी जल्द अमल मे लाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा डाटा पुलिस के पास एकत्र हो सके। इसका फायदा यह होगा कि बरेली मे क्राइम को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकेगा।।
बरेली से कपिल यादव
