बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने गुरुवार सुबह 15वें वित्त आयोग से सूफी टोला, कैफर कालोनी, आशुतोष सिटी और बानखाना में बनाई जा रही सीसी व हॉटमिक्स से बबन रहीं सड़कों का निरीक्षण किया। नालियों और साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। इस दौरान घटिया सड़क निर्माण पर जेई को फटकार लगाई और सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कैफर कालोनी में हॉटमिक्स सड़क की सतह दो स्थानों पर खराब होने पर नगर आयुक्त ने अवर अभियंता को तुरंत कोर कटिंग कराकर जांच कराने के आदेश दिए। बानखाना और सूफी टोला में कूड़े के ढेर मिलने तथा नालियों की सफाई को लेकर सफाई निरीक्षक संजीव कुमार को कारण बताओ नोटिस थमाया। सड़कों के साथ नालियां बनवाने ओर गलियों के निर्माण प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
